12वीं के बाद आईएएस की तैयारी कैसे करे

 12वीं के बाद आईएएस की तैयारी कैसे करें?

बचपन से ही बहुत से विद्यार्थियों का सपना होता है की वो आगे चल कर एक दिन आईएएस ऑफिसर बने और देश , समाज का कल्याण करें परन्तु यह सपना उन्ही का पूरा हो पाता है जो दिन रात मेहनत करते है। आईएएस बनना इतना आसान नहीं है इसके लिए हर साल लाखों विद्यार्थी एक्जाम देते है पर उनमें से सिर्फ एक दो हजार विद्यार्थी ही आईएएस बन पाते है। कई बार एक्जाम में तो पास हो जाते है पर इंटरव्यू में फेल हो जाते है और उनका सपना अधूरा ही रह जाता है। इस पद को पाने के लिए लगन और कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है।

12वीं के बाद आईएएस अफसर कैसे बने?

आईएएस बनने के लिए आपको 10वीं और 12वीं 50% से पास होना चाहिए हालांकि इसके लिए परसेंट मायने नहीं रखता फिर भी कम से कम 50% से पास होना चाहिए इसके बाद आपको बाद आपको किसी एक विषय में ग्रेजुएशन कर लेना है। ग्रेजुएशन के साथ ही आप इस पद के लिए तैयारी कर सकते है। चाहे तो आप ग्रेजुएशन के बाद भी तैयारी कर सकते है। 

आपको रोजाना करेंट अफेयर्स और जीके तथा एनसीईआरटी किताबें आपको पढ़ना है क्योंकि यही से ही सारा क्वेश्चन आता है।

रोजाना करेंट अफेयर्स पढ़ने के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो कर सकते है। 

आईएएस बनने के लिए कितना मार्क्स चाहिए? 

आईएएस बनने के लिए यदि हम बात करे मार्क्स को तो आपको तकरीबन मुख्य परीक्षा में 900 मार्क्स से अधिक आने चाहिए तभी आप एक आईएएस अफसर बन सकते है।

आईएएस का एग्जाम पैटर्न 

आईएएस की परीक्षा यूपीएससी द्वारा संचालित की जाती है आईएएस बनने के लिए बहुत सारे एक्जाम देने होते है। पर एग्जाम देने से पहले जाहिर सी बात है की आपको बहुत अच्छी तैयारी कर लेना है जिससे आप एग्जाम क्लियर कर पाएं। चलिए अब बात कर लेते है की एग्जाम पैटर्न की।

पहली स्टेज में प्रीलिमिनरी में  एक्जाम होने की घोषणा हर साल फरवरी से मार्च के बीच की जाती है। वही अगर पेपर की बात करें तो पेपर जून से जुलाई के बीच में होता है। 

मैन एग्जाम में नौ पेपर होते है। जिसमे दो को क्वालीफाई करने होते है और बाकी सात रैंकिंग वाले होते है। इन पेपर्स में पूछे गए सवाल एक से साठ नंबर्स के होते है जिनके जवाब लगभग आपको 20 शब्दो से लेकर 600 शब्दो में देना होता है। क्वालिफाइंग पेपर्स पास करने के बाद उम्मीदवारों को अंकों के अनुसार रैंक दिया जाता है और सेलेक्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। और उम्मीदवारों की व्यक्तिगत परीक्षण की जाती है।

9 पेपर्स देने पड़ते है 

Paper A  यह पेपर 300 नंबर्स का होता है जो की कैंडिडेट द्वारा चुनी गई किसी भी भारतीय भाषा हिंदी, इंग्लिश या और कोई भी भाषा हो सकता है।

Paper B यह पेपर भी 300 नंबरों का होता है। यह क्वालीफाई एक्जाम होता है।

Paper I यह 250 नंबरों का होता है इसमें निबंध लिखना होता है।

Paper II यह पेपर 250 का होता है जिसमे सामान्य अध्ययन भारतीय संस्कृति विरासत और संस्कृति, इतिहास और विश्व I से संबंधित प्रश्न पूछे जाते है।

Paper III यह पेपर भी 250 नंबर का होता है। इस पेपर में शासन, कानून, धर्म II आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते है।

Paper IV यह पेपर भी 250 का नंबर होता है इसमें सामान्य अध्ययन III प्रोधागिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण सुरक्षा आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते है।

Paper V यह पेपर भी 250 नंबर का होता है इस पेपर में नैतिकता, अखंडता और योग्यता से संबंधित प्रश्न पूछे जाते है।

Paper VI, VII यह 500 नंबरों का पेपर होता है।  यह पेपर वैकल्पिक विषयों की सूची से उम्मीदवार द्वारा चुने जाने वाले विषयों पर दो पेपर ( प्रत्येक पेपर के लिए 250 अंक) 

लिखित पेपरों के कुल मिलाकर 1750 नंबरों की सभी लिखित परीक्षाएं होते है तथा पर्सनेलिटी टेस्ट 275 नंबर का होता है।

कुल मिलाकर : 2025 नंबर का होता है। 

यूपीएससी द्वारा पूछे गए सारे एग्जाम को क्वालीफाई कर आप एक आईएएस ऑफिसर बन सकते है इस आर्टिकल में मैंने सारा चीज विस्तार से बताया है। 

मेरी ओर से आप सभी को शुभकामनाएं 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ