छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं
विषय - जीवविज्ञान
त्रैमासिक परीक्षा प्रश्न पत्र
प्रश्न 1. अनुन्मिलीय पुष्प किसे कहते हैं ?
प्रश्न 2. क्लोन किसे कहते है ?
प्रश्न 3. तरल भ्रूणपोष किसमें पाया जाता है ?
प्रश्न 4. परागकण के बाह्यचोल में कौन सा पदार्थ पाया जाता है ?
प्रश्न 5. एक सेब को आभासी फल क्यों कहते हैं ? पुष्प का कौन सा भाग फल की रचना करता है ?
प्रश्न 6. बहुभ्रूणता किसे कहते हैं ?
प्रश्न 7. पराग स्त्रीकेसर संकर्षण किसे कहते है ?
प्रश्न 8. परागकण तथा निषेचन में पांच अंतर लिखिए ।
प्रश्न 9. परागकण का चित्र बनाइए तथा उसके प्रकार को विस्तार से समझाइए ।
प्रश्न 10. पर परागण से लाभ एवं हानियां लिखिए ।
प्रश्न 11. एक प्रारूपी आवृतिबीजी बिजांड का नामांकित चित्र बनाइए ।
प्रश्न 12. स्व परागण तथा पर परागण में पांच अंतर लिखिए ।
प्रश्न 13. युग्मनज क्या है ?
प्रश्न 14. पुरुष जनन तंत्र का एक नामांकित चित्र बनाइए ।
प्रश्न 15. स्त्री जनन तंत्र का एक नामांकित चित्र बनाइए ।
प्रश्न 16. शुक्राणु का एक नामांकित आरेख बनाइए।
प्रश्न 17. मानव के अंडाशय के अनुप्रस्थ काट का नामांकित चित्र बनाते हुए निम्नलिखित को नामांकित कीजिए ।
(i) रुधिर वाहिकाएं, (ii) ग्राफिय पुटक, (iii) अंडाशय ।
प्रश्न 18. शुक्रानुजनन क्या है ? संझेप में समझाइए।
प्रश्न 19. आवर्त चक्र कया है? आवर्त चक्र का कौन से हार्मोन नियमन करते हैं ?
प्रश्न 20. शुक्रानुजनन तथा अंडानुजनन में अंतर एवं समानताएं लिखिए।
प्रश्न 21. परिवार नियोजन को अब किस नाम से जाना जाता है ?
प्रश्न 22. IUCD का पूरा नाम लिखिए।
प्रश्न 23. ZIFT का पूरा नाम लिखिए ।
प्रश्न 24. अमनियोसिनटैंसिस क्या है ?
प्रश्न 25. डाउन सिंड्रोम क्या है ? इसके लक्षण लिखिए ।
प्रश्न 26. जीन किसे कहते है तथा यह किस्से बना होता है?
प्रश्न 27. विपिंसन तथा एलिल किसे कहते है ?
प्रश्न 28. सहलगनता किसे कहते है ?
प्रश्न 29. बिंदु उत्परिवर्तन क्या है? इसके उदाहरण लिखिए ।
प्रश्न 30. लिंग सहलाग्नता किसे कहते हैं?
प्रश्न 31. आनुवांशिकी किसे कहते है?
प्रश्न 32. मेंडल के नियमों के महत्व को लिखिए ।
प्रश्न 33. एक संकर क्रॉस का प्रयोग करते हुए प्रभावित का नियम की व्याख्या कीजिए ।
प्रश्न 34. परिक्षार्थ संकरण को परिभाषा लिखिए और चित्र भी बनाइए ।
प्रश्न 35. निम्न शब्दों को उदाहरण सहित समझाइए
(अ) सह प्रभाविता, (ब) अपूर्ण प्रभाविता।
प्रश्न 36. जीन प्रारूप एवं लक्षण प्रारूप में कोई दो अंतर लिखिए।
प्रश्न 37. डीएनए द्विगुणन से संबंधित आवश्यक एंजाइम्स के नाम लिखिए।
प्रश्न 38. कोडोन किसे कहते हैं ?
प्रश्न 39. डीएनए आनुवंशिक पदार्थ है, इसे सिद्ध करने हेतु अपने प्रयोग के दौरान हर्ष व चेस ने डीएनए व प्रोटीन के बीच कैसे अंतर स्थापित किए विस्तार से समझाइए।
प्रश्न 40. मानव जीनोम परियोजना को महा परियोजना क्यों कहा गया है ?
प्रश्न 41. DNA फिंगरप्रिंट क्या है ?
प्रश्न 42. वाटसन और क्रिक के डीएनए मॉडल का विवरण दीजिए।
प्रश्न 43. लैक ओपेरॉन क्या है ? इसकी संकल्पना को समझाइए।
प्रश्न 44. डीएनए प्रतिक्रियकरण की क्रियाविधि लिखिए ।

0 टिप्पणियाँ