Board exams latest question paper of CG Board

              छत्तीसगढ़ बोर्ड प्रश्न पत्र 

प्रश्न 1. फिटकरी रगड़ने से खून का बहना रुक जाता है क्यों?

उत्तर: फिटकरी में AL 3+ और FeCl 3 में Fe+ धनावेशित आयन है। रक्त में एल्ब्यूमिनोइड के कण ऋणावेशित कोलाइडी कण होते हैं, ये रक्त के कण Al3+ या Fe3+ द्वारा स्कनादित होकर थक्के के रूप में जम जाते है, जिससे रक्त का बहना बंद हो जाता है। 

प्रश्न 2. विकृतिकृत अल्कोहल क्या है? 

उत्तर: अल्कोहल का दुरुपयोग रोकने हेतु 4% मेथेनॉल व पिरीमिडन की थोड़ी से मात्रा तथा कुछ रंगीन द्रव्य मिलाकर उसे पीने के लायक नही बनता जाता है जिसे विकृतीकृत अल्कोहल कहते है अर्थात ऐसा अल्कोहल जो पीने योग्य न हो।

प्रश्न 3. कड़वे बादाम का तेल किसे कहते है? 

उत्तर: बेंजेलडिहाइड को।

प्रश्न 4. प्राथमिक एमीन की तुलना में द्वितीयक एमिन अधिक क्षारकिय होते है, क्यों? 

उत्तर: प्राथमिक ऐमिन के नाइट्रोजन परमाणु से एक अल्कोहल समूह तथा द्वितीयक अमीन में दो अल्किल समूह जुड़े होते हैं, जिनके धनात्मक प्रेरणिक प्रभाव के कारण इनके नाइट्रोजन परमाणु पर इलेक्ट्रॉन घनत्व  अपेक्षाकृत अधिक होता है। 

प्रश्न 5. दूध में उपस्थित शर्करा का नाम बताइए।

उत्तर: लैक्टोस।

प्रश्न 6. यदि 22 ग्राम बेंजीन में 122 ग्राम कार्बन टेट्राक्लोराइड घुली हो, तो बेंजीन एवं कार्बन tetrachloride के द्रव्यमान प्रतिशत की गणना कीजिए। 

उत्तर : इसका उत्तर छात्र स्वयं देवें।

प्रश्न 7. ऊर्जा अवरोध क्या है? समझाइए।

उत्तर: उस न्यूनतम ऊर्जा को जिसे प्राप्त करने के बाद ही अभिकारक अणु उत्पाद में परिवर्तित हो जाते है या हो सकते है, ऊर्जा अवरोध कहलाते हैं। अभिकारी अणु जब तक इस शिखर की ऊंचाई तक नहीं पहुंचते तब तक वे सक्रियत संकुल नही बना सकते है तथा उत्पाद में भी परिवर्तन नहीं हो सकता है। 

प्रश्न 8. उत्कृष्ट गैसों के परमाणु का आकार तुलनात्मक रूप से बड़े होते है, क्यों?

उत्तर: उत्कृष्ट गैसों की परमाणु त्रिज्या वांडरवालस त्रिज्या के रूप में होती है जबकि तत्वों के लिए सहसंयोजी त्रिज्या ली जाती है। क्योंकि इनके लिए सहसंयोजी त्रिज्या ज्ञात नही की जा सकती। इस कारण से उत्कृष्ट गैसों के परमाणविक तुलनात्मक रूप बड़े होते है।

प्रश्न 9. हॉफमैन मस्टर्ड ऑयल अभिक्रिया को रासायनिक समीकरण सहित समझाइए।

उत्तर: प्राथमिक अमीन को कार्बन डिसलफाइड और  मर्कुरिक क्लोराइड के साथ हल्का गर्म कर पर अल्कलिक आइसो थायोसायनेट बनता है, जिसकी गंध सरसों के तेल जैसा आता है। 

प्रश्न 10. एथेनल से अमीनो अमीन कैसे प्राप्त किया जाता है? 

उत्तर: CH3 CHO  को ऑक्सीजन के साथ CH3COOH को NH3 से क्रिया करती जाति है तब CH3 COONH 4  और - H2 O बनता हैं। 

प्रश्न 11. हेनरी का नियम लिखकर इसके दो अनुप्रयोग लिखिए। 

उत्तर: स्थिर ताप पर किसी विलायक के निश्चित आयतन में विलेय गैस की मात्रा गैस दाब के समानुपाती होता है।

m= k.p. 

अनुप्रयोग - (i) सोडा जल एवम शीतल पेयों में CO2 की विलेयता बढ़ने के लिए बोतल को अधिक दब पर बंद किया जाता है।

(II) अधिक ऊंचाई पर O2 का आंशिक दाब पृथ्वी की सतह की तुलना में अधिक होता है अंतः इन स्थानों पर रहने वाले व्यक्तियों , आरोहकों के रुधिर तथा उतकों में O2 की सांद्रता निम्न हो जाती है। इसके कारण आरोहक कमजोर हो जाता है।

प्रश्न 12. आभाषी एक अणुक अभिक्रिया किसे कहते है? एक उदाहरण सहित समझाइए। 

उत्तर: यह एक ऐसी अभिक्रिया है जिनमे क्रिया के लिए एक से अधिक अणु की आवश्यकता होती है, लेकिन क्रिया के फलस्वरूप केवल एक अणु के सांद्रण में परिवर्तन होता है, जिसे आभास एक अणुक क्रिया कहा जाता है। 

उदाहरण: CH3COOC2H5 +H2O ऐरो का निशान CH3COOH+C2H5OH 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ